Exam With Arihant Logo
Top Current Affairs 10 March 2026
National Affairs
  • केन्द्रीय कैबिनेट 10 मार्च 2026 को जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी। इसके लिए ₹8.7 लाख करोड़ का बढ़ा हुआ बजट प्रावधान किया गया है।
  • इस परियोजना की शुरुआत 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के सभी घरों तक नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है।
  • इसके अंतर्गत “सुझलम भारत” नामक एक राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा स्थापित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव को एक विशिष्ट “सुझल गांव” या सर्विस एरिया आईडी दी जाएगी, जिसके माध्यम से जल स्रोत से लेकर घर तक पूरे पेयजल आपूर्ति तंत्र का डिजिटल मानचित्रण किया जाएगा।
National Affairs
  • प्रधानमन्त्री मोदी की अध्यक्षता में 10 मार्च 2026 को  हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में मदुरै एयरपोर्ट (तमिलनाडु) को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मंजूरी दी गई।
  • तमिलनाडु के मदुरै शहर में स्थित यह हवाई अड्डा राज्य के सबसे पुराने हवाई अड्डों में से एक है। यह दक्षिणी तमिलनाडु के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है और पर्यटन व तीर्थयात्रा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, क्षेत्र के आर्थिक विकास में तेजी आएगी।
  • साथ ही यह शहर की ऐतिहासिक महत्ता के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायों को आकर्षित करने की क्षमता को बढ़ाएगा।
National Affairs
  • केन्द्रीय कैबिनेट ने 10 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल और झारखंड में ₹4474 करोड़ की लागत वाली दो रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।
  • इन परियोजनाओं का उद्देश्य रेलवे मार्गों पर भीड़ कम करना; माल और यात्री परिवहन को मजबूत करना है। 
  • इन परियोजनाओं को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति  ने मंजूरी दी, जिसकी अध्यक्षता नरेन्द्र मोदी  करते हैं।
  • मुख्य परियोजनाएँ सैंथिया–पाकुड़ चौथी लाइन तथा संत्रागाछी–खड़गपुर चौथी लाइन हैं; इनके पूरा होने से Indian Railways नेटवर्क में लगभग 192 किमी की वृद्धि होगी। इन परियोजनाओं को 2030–31 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
National Affairs
  • पीयूष गोयल (केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री) ने 10 मार्च 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में AAHAR 2026 के 40वें संस्करण का उद्घाटन किया।
  • यह खाद्य और आतिथ्य उद्योग के लिए दुनिया के प्रमुख B2B व्यापार मंचों में से एक है।
  • इसका आयोजन भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा किया जाता है।
  • यह 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी (10–14 मार्च 2026) है, जिसमें खाद्य उत्पादक, निर्यातक, आतिथ्य व्यवसाय, तकनीकी प्रदाता, उद्योग संगठन, वैश्विक खरीदार एक ही मंच पर एकत्र होकर नए साझेदारी और व्यापारिक अवसरों की तलाश करते हैं।
Science and Technology
  • 10 मार्च 2026 को राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री) ने “Defence Forces Vision 2047: A Roadmap for a Future-Ready Indian Military” नामक दस्तावेज जारी किया।
  • यह 20 वर्षीय खाका है जिसे मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ ने तैयार किया है।
  • इसका उद्देश्य 2047 तक भारतीय सेना को एक आधुनिक, समन्वित और स्वदेशी बहु-डोमेन बल (भूमि, वायु, समुद्र, साइबर और अंतरिक्ष) में बदलना है।
  • यह योजना “विकसित भारत” के लक्ष्य के अनुरूप है।
  • इस रोडमैप में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच बेहतर समन्वय योजना और संचालन में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
State Affairs
  • 10 मार्च 2026 चंडीगढ़ को आधिकारिक रूप से पूर्ण साक्षर केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया गया।
  • यह उपलब्धि ULLAS – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्राप्त हुई।
  • शहर ने 99.93% लिटरेसी रेट हासिल किया, जिसमें महिलाओं की लिटरेसी 90.7% से बढ़कर 99.89% हो गई।
  • चंडीगढ़ यह स्टेटस हासिल करने वाला भारत का 6वां राज्य और दूसरा केंद्र शासित प्रदेश है।

Latest Test Series

Jan 2024 - Dec 2024
(Hindi, English)
December 2024
(Hindi, English)
November 2024
(Hindi, English)
October 2024
(Hindi, English)
September 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Sep 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Jun 2024
(Hindi, English)

Recommended Magazines

0 no of items